Bjp Sadasyata Abhiyan 2024 Chhattisgarh: जेपी नड्डा 26 सितंबर को रायपुर में करेंगे भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा, कुरुद विधानसभा का लक्ष्य हासिल

Bjp Sadasyata Abhiyan 2024 Chhattisgarh: बता दें कि इस समय प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 50,000 का लक्ष्य रखा है....

रायपुर, bjp sadasyata abhiyan 2024 chhattisgarh: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 26 सितंबर को एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं. वह दोपहर 3 बजे आएंगे. इसके बाद कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन के महापर्व सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे. पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे.

Bjp Sadasyata Abhiyan 2024 Chhattisgarh: कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव और पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे. बैठक के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे. बैठक में नगरीय निकाय चुनाव, निगम-मंडल नियुक्तियों और रायपुर विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भी चर्चा होगी.बता दें कि इस समय प्रदेश में भाजपा का सदस्यता अभियान चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्येक विधानसभा में 50,000 का लक्ष्य रखा है। जिसे कुरुद विधानसभा ने पार कर लिया है, उसके लिए कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

छत्तीसगढ़ में अब तक 19 लाख लोग बने भाजपा के सदस्य

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक अनुराग सिंहदेव ने कहा कि अब तक भाजपा में 19 लाख लोग छत्तीसगढ़ में सदस्यता ले चुके हैं। मेंबरशिप का बड़ा टारगेट हम लोग 25 सितंबर को पूरा करेंगे और छत्तीसगढ़ का जो लक्ष्य है उसे हासिल करेंगे। 20 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य कल 24 तारीख तक हम पूरा कर लेंगे और उसके बाद 25 सितंबर को 11 लाख नए सदस्य और बनाएंगे।बता दें कि, 2 अक्टूबर तक लगातार भाजपा का यह अभियान जारी रहेगा, उसके बाद 15 अक्टूबर तक सार्वजनिक कार्यक्रम भी होंगे। 15 अक्टूबर तक का हमारे पास समय है। दिल्ली में दो दिन पहले हुई समीक्षा बैठक के बारे में बताते हुए सिंहदेव ने कहा कि सदस्यता अभियान की लगातार समीक्षा हो रही है।

Exit mobile version