टेक्नोलॉजी

Boat Storm Call 3: बोट ने लॉन्च की सस्ती स्मार्टवॉच, कम बजट में एलसीडी डिस्प्ले, कॉलिंग सहित ये मिलेंगे फीचर्स

विएरबेल्स कंपनी बोट ने अपनी बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया, जो ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच में स्कॉयर डिजाइन है।

टेक्नोलॉजी, Boat Storm Call 3 Price: विएरबेल्स कंपनी बोट ने अपनी बजट फ्रेंडली स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया। इस नए वॉच का नाम Boat Storm Call 3 है, जो ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ आती है। स्मार्टवॉच में स्कॉयर डिजाइन है। इसमें सिलिकॉन और मेटैलिक स्ट्रैप मिलता है। आइए Boat Storm के फीचर्स के बारे में जानते हैं।

बोट के नए को चेरी ब्लॉसम, एक्टिव ब्लैक, ऑलिव ग्रीन और सिल्वर मेटल में खरीद सकते हैं। इस वॉच को कंपनी ने 1,099 रुपये की इंट्रोडक्ट्री कीमत पर लॉन्च किया है। इसे कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं।

Boat Storm Call Smartwatch 3 स्पेसिफिकेशन्स

इस Boat Storm Call Smartwatch में 1.83 इंच का एलसीडी डिस्प्ले मिलता है। जो 550 नीट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ आता है। यह DIY कस्टमाइजेबल वॉच फेस को सपोर्ट करती है। जिसके लिए Crest एप डाउनलोड करना होगा। बोट की नए स्मार्टवॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग फीचर भी है।

Boat Storm Watch में क्विक डायल पैड दिया गया है

इसमें नंबर सेव कर सकते हैं। Boat Storm Watch में 700 से अधिक स्पोर्ट्स मोड मिलता है। यह आईपी67 रेटिंग के साथ आती है। यह वॉच पसीने, पानी और धूल-मिट्टी से खराब नहीं होगी। इसमें मैप नेविगेशन का सपोर्ट भी मिलता है।

हेल्थ मॉनिटरिंग के लिए इसमें हार्ट रेट, एसओ2, डेली एक्सिविटी ट्रैकर और कई फीचर्स हैं। स्मार्टवॉच में इमरजेंसी एसओएस फीचर है। इसमें कैमरा कंट्रोल, गेम्स, म्यूजिक कंट्रोल, वेदर, अलार्म, स्टॉपवॉच, काउंटडाउन, डीएनडी और फाइंड माय डिवाइसजैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

You May Also Be Interested in Other Topics-
1. Ayushman Bharat Yojana
2. Xiaomi Speaker Bluetooth
3. Iphone 15 Pro Max

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button