मध्य प्रदेशमुख्य समाचार

CM Dr. Mohan Yadav: इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मध्य प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन बनाया जाएगा.

CM Dr. Mohan Yadav: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह इंदौर में दो कार्यक्रमों में शामिल हुए. उन्होंने गीता भवन में श्रीकृष्ण: भाव, सौंदर्य और सिद्धांत का संयोजन विषय पर आयोजित....

इंदौर,CM Dr. Mohan Yadav:  अहिल्या की नगरी का यह स्थान गीता भवन लोगों को विश्व गुरु भगवान श्रीकृष्ण के संदेश से परिचित करा रहा है। उनके सिद्धांतों को दुनिया से परिचित कराने के लिए राज्य के सभी शहरी निकायों में गीता भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए सरकार हर शहरी निकाय को बजट जारी करेगी. इससे हमारे धर्म और इतिहास की जानकारी लोगों तक पहुंचेगी. बच्चे हमारे गौरवशाली इतिहास के बारे में जानेंगे।

CM Dr. Mohan Yadav: यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मनोरमागंज गीता भवन में कही.

वे गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित कृष्ण आधारित व्याख्यान को संबोधित कर रहे थे। सीएम ने कहा कि इंदौर में स्थापित गीता भवन दुनिया को गीता और धर्म की शिक्षा दे रहा है.

naidunia_image

उन्‍होंने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हर स्कूल में मनाने का उद्देश्य भी यही है। भगवान कृष्ण ने कंस सत्ता को समाप्तकर धर्म की स्थापना की। उसी तरह आज युवाओं को धर्म-स्थापना के कार्य में आगे आना चाहिए। इससे पहले गीता भवन पहुंचकर उन्होंने यहां स्थित मंदिर में राम और कृष्ण का पूजन किया।

naidunia_image

कार्यक्रम में मेरे साथ कैबिनेट मंत्री श्री… pic.twitter.com/jS7AOcQg6z

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) August 25, 2024

सीएम ने कहा कि भगवान कृष्ण की प्रतिमा के सामने बांसुरी भेंट की। गीता भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष राम एरन ने बताया कि सीएम श्रीकृष्ण : भाव, सौंदर्य और प्रमु का समुच्चय विषय पर आयोजित व्याख्यान में शामिल होने आए थे। इस मौके पर विजयदत्त श्रीधर और प्रभुदयाल मिश्र भी उपस्थित थे।

naidunia_image

 हजारों कन्हैयाओं के बीच पहुंचे मुख्‍यमंत्री

कृष्ण जन्म महोत्सव के गीत एक दिन पहले इंदौर के दशहरा मैदान में मौजूदगी में अनोखा आयोजन हुआ। इस आयोजन में हजारों की संख्या में कन्हैया बने बच्चे यशोदा बनी मां के साथ पहुंचे थे। यहां मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सभी कन्हैया और उनकी मां का स्वागत किया। आयोजन में उत्साह इस कदर था कि‍ भारी बारिश के बावजूद पंडाल में पैर रखने की जगह तक नहीं थी।

तेज बारिश के बीच पुष्प वर्षा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आते ही तेज बारिश के बीच सबसे पहले पंडाल के चारो ओर बने रैम्प पर चल कर पुष्प वर्षा की। इनके साथ ही कन्हैया को गोद में लेकर फूल की वर्षा की।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button