जशपुर

CM Vishnu Deo Sai: कुम्हार की तरह सीएम विष्णुदेव साय ने मिट्टी से बनाया दीया

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर....

जशपुर, CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनकी पत्नी आज जशपुर जिले के ग्राम बगिया में आयोजित राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां उन्होंने प्रवेशोत्सव पर लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया, इस दौरान स्टॉल पर रखे चाक को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाए और कुम्हार की तरह मिट्टी से दीपक बना डाला.

CM Vishnu Deo Sai:  स्कूल प्रवेशोत्सव का कार्यक्रम है और मुख्यमंत्री के सामने कुम्हार का चाक है और आसपास बहुत सारे बच्चे हैं

मुख्यमंत्री विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के विजन पर काम कर रहे हैं। जिस तरह चाक से दीया तैयार किया जा रहा है, उसी तरह विकसित छत्तीसगढ़ को भी उनके विजन के अनुरूप आकार देना है। छत्तीसगढ़ में बच्चों की शिक्षा के लिए जितनी मेहनत और प्रयास किया जा रहा है, वह निश्चित रूप से सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव तैयार कर रहा है।जिस प्रकार कुम्हार चाक पर मिट्टी को आकार देता है, उसी प्रकार लोगों के सपनों का छत्तीसगढ़ भी बनेगा।

बच्चों की मोहक मुस्कान का जादू…. बच्चों की मोहक मुस्कान से प्रसन्नचित्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बच्चों को दुलार करते हुए, बच्चों ने अपनी कल्पनाशीलता से और अपने हुनर से सुंदर चीजें बनाई थीं। मुख्यमंत्री ने इन्हें अपने हाथों में लिया और बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आप लोगों ने इतना सुंदर कैसे बनाया। जशपुर के बच्चे डिजिटल इंडिया से भी जुड़े हैं उनके हाथ कंप्यूटर और लैपटाप के माउस पर हैं। इन पर अपने हुनर का उन्होंने कमाल भी मुख्यमंत्री को दिखाया। मुख्यमंत्री ने इन्हें प्रोत्साहित किया। साथ ही इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या देवी साय भी मौजूद रहीं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button