Draupadi Murmu Visit Indore: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आईं शॉपिंग के लिए…इस दुकान से खरीदीं साड़ियां, डिजिटल माध्यम से किया भुगतान

Draupadi Murmu Visit Indore: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को इंदौर पहुंचीं. यहां वह एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने यहां विभिन्न कलाकारों से मुलाकात के अलावा चंदेरी और महेश्वरी रेशम की साड़ियां भी खरीदीं....

इंदौर,Draupadi Murmu Visit Indore: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को इंदौर पहुंचीं. यहां वह एयरपोर्ट से सीधे मृगनयनी एम्पोरियम पहुंचीं। राष्ट्रपति ने यहां विभिन्न कलाकारों से मुलाकात के अलावा चंदेरी और महेश्वरी रेशम की साड़ियां भी खरीदीं। मृगनयनी स्टोर पर पद्मश्री और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कलाकार पहले से ही मौजूद हैं। राष्ट्रपति ने मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनके साथ फोटो खिंचवाए। इस दौरान सभी कलाकारों ने राष्ट्रपति को अपनी कलाओं के गिफ्ट भी दिए। वहीं साड़ियों को खरीदने के बाद महामहिम ने डिजिटल पेमेंट मोड़ यूपीआई से पेमेंट भी किया।

Draupadi Murmu Visit Indore:  बता दें कि, सबसे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मृगनयनी शॉप में

30 से अधिक साडियां देखी और उनमें से माहेश्वरी और सिल्क 2 साड़ियां खरीदी। राष्ट्रपति से बात कर कर्मचारी भी खुशी से फुले नहीं समा रहे। वहीं राष्ट्रपति ने इन कर्मचारियों से बात भी की। इसके बाद राष्ट्रपति ने झाबुआ के शांति परमार और रमेश परमार से मुलाकात भी की। बता दें कि, ये दोनों पति-पत्नी है और इन्हें राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में 5 अप्रैल 2023 में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों पद्मश्री मिला था। उन्होंने राष्ट्रपति को शोकेस दिया उसमे तीर कमान, गुड्डा गुड्डी, गोफन और फालिया भी था, उन्हें गुड्डा-गुड्डी बनाकर भी बताया। ढिंढोरी जिला के अमरकंटक से आई पद्मश्री दुर्गा बाई व्याम गोंड पेंटिंग करती है, उन्होंने घरसीरी माता की केनवास की पेंटिंग गिफ्ट की। उसमे गांव की कहानी भी है।

Draupadi Murmu Visit Indore:  महेश्वर के अलाउद्दीन अंसारी वस्त्र मंत्रालय से 2019 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित है

माहेश्वरी साड़ी पर पुराना टेक्सचर था, नीम रेशमी। वह साड़ी बनाने पर राष्ट्रीय अवार्ड मिला था। 4 धागों से बनी है वह साड़ी। खादी, सिंगल सिल्क, मसराइज कॉटन, रेशम और जरी को जोड़कर बनाई गई थी। वह साड़ी गिफ्ट की है। बाग से आए मुबारिक खत्री वस्त्र मंत्रालय से 2017 में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित है। बाग प्रिंट की साड़ी गिफ्ट की है। साथ ही उन्हें बताया कैसे एक साड़ी एक महीने में बनकर तैयार होती है।

Exit mobile version