भारतमुख्य समाचार
Trending

Droupadi Murmu Visit New Zealand: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजकीय दौरे पर वेलिंगटन पहुंचीं, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को बढ़ावा देने पर करेंगी चर्चा

Droupadi Murmu Visit New Zealand: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर कल यानी बुधवार को ऑकलैंड पहुंचीं. ऑकलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई...

भारत, Droupadi Murmu Program :भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर कल यानी बुधवार को ऑकलैंड पहुंचीं. ऑकलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर न्यूजीलैंड के व्यापार, कृषि मंत्री टॉड मैकले और न्यूजीलैंड की उच्चायुक्त नीता भूषण ने उनका स्वागत किया। बताया गया कि उनकी यात्रा का मकसद भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देना है. अपनी यात्रा के दौरान मुर्मू ने गवर्नर जनरल डेम सिंडी किरो, प्रधान मंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और अन्य वरिष्ठ मंत्रियों से भी मुलाकात की।

Droupadi Murmu Visit New Zealand: वहीं आज सुबह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू न्यूजीलैंड की राजकीय यात्रा पर वेलिंगटन पहुंचीं

भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए न्यूजीलैंड के नेतृत्व के साथ ठोस बातचीत होगी। यह यात्रा हमारे संबंधों को गहरा करने और हमारी सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी गतिविधियों में से एक है। वहीं आज यानी गुरुवार को गवर्नमेंट हाउस में उनका आधिकारिक स्वागत किया जाएगा।आपको बता दें कि कल राष्ट्रपति मुर्मू गवर्नर जनरल के निमंत्रण पर न्यूजीलैंड आए थे. यह आठ साल बाद राष्ट्रपति की न्यूजीलैंड यात्रा है। गवर्नर जनरल किरो के साथ द्विपक्षीय बैठकों के अलावा, राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रधान मंत्री लक्सन, उप प्रधान मंत्री और विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से भी मुलाकात की।

 

 

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button