धर्म कर्म
Trending

Gangaur Puja 2024: अग्रवाल समाज की महिलाओं ने विधि​ विधान से गणगौर पूजा की, और उनका विशेष महत्व जाने

अग्रवाल समाज की महिलाओं ने गुरुवार 11 अप्रैल को विधि विधान से गणगौर पूजा की. यह पूजा 18 दिनों तक चलती है, इस पूजा में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छा पति पाने की कामना से गणगौर की पूजा करती हैं।

जांजगीर,Gangaur Puja 2024: अग्रवाल समाज की महिलाओं ने गुरुवार 11 अप्रैल को विधि विधान से गणगौर पूजा की. यह पूजा 18 दिनों तक चलती है, इस पूजा में विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छा पति पाने की कामना से गणगौर की पूजा करती हैं।

अग्रवाल समाज में महिलाओं के लिए इस पूजा का विशेष महत्व है

नवविवाहित महिलाएं शादी के बाद पहली गणगौर पूजा अपने मायके में करती हैं। होली के दूसरे दिन से गणगौर पूजा शुरू हो जाती है, जो नवरात्रि की तृतीया तिथि तक चलती है। गणगौर पूजा के लिए होलिका की राख से 16 पिंडियां बनाई जाती हैं। प्रतिदिन इन पिंडियों को विधि-विधान से दूध से स्नान कराया जाता है और शिव-पार्वती के रूप में पूजा की जाती है। गणगौर पूजा के लिए घरों में हलवा, पूड़ी आदि मिठाइयाँ बनाई जाती हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button