Independence Day Rangoli Design 2024: 15 अगस्त पर रंगोली बनाने के लिए ये डिजाइन रहेंगे बेस्ट, फोटो से लें आइडिया

Independence Day Rangoli Design 2024: 15 अगस्त को देशभर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा. इस मौके पर हर कोई खूबसूरत रंगोली बनाना चाहता है. अगर आप....

 रायपुर, Independence Day Rangoli Design 2024: स्वतंत्रता दिवस रंगोली डिजाइन 2024: हर साल 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन यह त्यौहार कई तरह से मनाया जाता है। स्कूलों से लेकर सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराया जाता है।

आजादी के महोत्सव को मनाने के लिए देशभर में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इतना ही नहीं, घर पर भी इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए घर के आंगन और दरवाजे पर तिरंगा रंगोली बनाई जाती है। आज हम आपके लिए कुछ बेस्ट रंगोली डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिनसे आप आइडिया ले सकते हैं।

आप 15 अगस्त के दिन इस तरह की रंगोली अपने ऑफिस, स्कूल या घर पर बना सकते हैं। इस तरह के डिजाइन काफी अट्रैक्टिव लगते हैं। इसके लिए आप सही रंगों का इस्तेमाल करें।

स्वतंत्रता दिवस के दिन कार्यक्रम स्थल के मुख्य द्वार पर इस तरह की रंगोली काफी बेस्ट लगती है। यह तिरंगा वाली रंगोली आप फूलों के साथ भी बना सकते हैं।

अगर आप कुछ अच्छा और अलग बनाना चाहते हैं, तो 15 अगस्त के दिन इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इस तरह की रंगोली बनाते समय रंगों का खास ध्यान रखा जाना चाहिए।

तिरंगा रंगोली बनाने के लिए आप नारंगी, सफेद और हरे रंग का ही इस्तेमाल करें। इसके साथ आप मोर और कमल की डिजाइन भी बना सकते हैं। यह काफी सुंदर और अट्रैक्टिव लगता है।

15 अगस्त के मौके पर आप रंगोली बनाने के लिए झंडा रंगोली भी ट्राई कर सकते हैं। इसके लिए सही रंगों का चुनाव जरूरी है। इसे आप कम समय में तैयार कर सकते हैं।

यदि आप तिरंगा बनाना चाहते हैं और उसे थोड़ा अलग डिजाइन में बनाना चाहते हैं, तो तीन रंग से सजा हुआ तिरंगा पहले बनाएं। उसके बाद इसके आसपास आधी गोल आकृति बना दें।

यदि आपके पास ज्यादा समय नहीं है, तो आप इस तरह की डिजाइन ट्राई कर सकते हैं। इसमें आपको काफी कम रंगों का इस्तेमाल करना होगा और तिरंगे को गोल आकृति देनी होगी।

Exit mobile version