Kidney Transplants Racket:राजधानी में किडनी रैकेट का भंडाफोड़, पांच राज्यों में चल रहा था गोरखधंधा, 8 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Kidney Transplants Racket: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार.....

नयी दिल्ली, Kidney Transplants Racket Busted: दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि उसने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ”आरोपी फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पांच राज्यों के कई अस्पतालों में ट्रांसप्लांट कराते थे।”

Kidney Transplants Racket: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने एक हफ्ते के ऑपरेशन के बाद उसे गिरफ्तार किया है

इस मामले में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि उन्होंने एक अंतरराज्यीय किडनी रैकेट का भंडाफोड़ किया है और आठ लोगों को गिरफ्तार किया है.एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी व्यक्ति पांच राज्यों के कई अस्पतालों में जाली दस्तावेजों के आधार पर प्रत्यारोपण कराते थे। अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा टीम ने एक सप्ताह तक चले अभियान में उन्हें गिरफ्तार किया।

Exit mobile version