दिल्लीमुख्य समाचार
Trending

Lok Sabha Election 2024: मां सोनिया गांधी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे राहुल गांधी, वोट डालने के बाद ली सेल्फी

Lok Sabha Election 2024: देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण तक वोटिंग हो चुकी हऔर आज यानी 25 मई को छठे चरण की वोटिंग होगी..

दिल्ली, Lok Sabha Election 2024: देशभर में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए पांचवें चरण तक वोटिंग हो चुकी है (Lok Sabha Election 2024) और आज यानी 25 मई को छठे चरण की वोटिंग होगी. लोकसभा चुनाव के छठे चरण में यूपी समेत छह राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. छठे चरण के साथ ही लड़ाई मुख्य रूप से देश की सत्ता के केंद्र यानी दिल्ली और उसके पड़ोसी राज्य हरियाणा पर केंद्रित हो गई है.

इन राज्यों में होगा मतदान

बिहार की 8 सीटें, हरियाणा की सभी 10 सीटें, जम्मू और कश्मीर की एक सीट, झारखंड की 4 सीटें, दिल्ली की सभी 7 सीटें, ओडिशा की 6 सीटें, उत्तर प्रदेश के 14 सीटें, और पश्चिम बंगाल की 8 सीटें।

Lok Sabha Election 2024 Voting Live: #लोकसभाचुनाव2024 | छठे चरण के चुनाव में सुबह 9 बजे तक 10.82% मतदान दर्ज किया गया।

बिहार- 9.66%
हरियाणा- 8.31%
जम्मू और कश्मीर- 8.89%
झारखंड- 11.74%
दिल्ली- 8.94%
ओडिशा- 7.43%
उत्तर प्रदेश-12.33
पश्चिम बंगाल- 16.54%

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मतदान केंद्र अटल आदर्श विद्यालय, लोधी एस्टेट पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला। इस दौरान उन्होंने कहा कि, INDIA गठबंधन ही जीतेगा। महंगाई और बेरोजगारी सबसे बड़े मुद्दे हैं…हम अपने गिले-शिकवे अलग रखकर संविधान के लिए और लोकतंत्र के लिए वोट दे रहे हैं।”

पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने अपना मतदान करने के बाद कहा, “मुझे बहुत खुशी है कि हम लोकतंत्र में हैं… लोग अपने निर्वाचन क्षेत्र के लिए सही उम्मीदवार चुनें। यह अधिक महत्वपूर्ण है इससे हमेशा सही लोग आएंगे और देश बेहतर जगह पर जाएगा।”

पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली के एक मतदान केंद्र पर लोकसभा चुनाव के लिए अपना वोट डाला।

AAP सांसद स्वाति मालीवाल ने लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण में अपना मतदान किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “आज लोकतंत्र का बहुत महत्वपूर्ण दिवस है मैं सबसे अपील करती हूं बाहर आकर अपना मतदान करें। खासकर मैं महिलाओं से अपील करती हूं कि वो अपना बहुकिमती वोट जरूर डालें। इस देश में महिलाओं की भागिदारी राजनीति में बहुत जरूरी है।”

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button