रायपुर

Lok Sabha Election 2024: छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर मतदान जारी, 11 बजे तक 29.90 फीसदी वोटिंग

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी

रायपुर,Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की सात लोकसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, सरगुजा, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग शाम 6 बजे तक होगी

विधायक तुलेश्वर सिंह ने किया मतदान

विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने किया मतदान
कोरबा में पाली तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने सपरिवार मतदान किया। कटघोरा विधानसभा के तिवरता मतदान केंद्र पहुंचकर किया मतदान।  कोरबा लोकसभा में त्रिकोणीय मुकाबला की कही बात।
11:59 AM, 07-MAY-2024
मकदान करने पहुंचे बृजमोहन अग्रवाल
पूरे परिवार के साथ मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे रायपुर भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल। रायपुर स्थित दुर्गा कॉलेज पोलिंग बूथ में मतदान किया।
11:56 AM, 07-MAY-2024

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पत्नी के साथ किया मतदान

मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने पत्नी के साथ किया मतदान
मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज सुबह अपनी पत्नी रितु जैन के साथ देवेन्द्र नगर आफिसर्स कॉलोनी स्थित आदर्श मतदान केन्द्र क्रमांक 52 में मतदान किया।
11:48 AM, 07-MAY-2024

जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में  11 बजे तक वोटिंग

अकलतरा  27.70 %
जांजगीर चांपा  25.10%
पामगढ़ 22.25%
चंद्रपुर 28.19%
जैजैपुर 19.21%
बिलाईगढ 31.43%
सक्ति 14.81%
कसडोल 31.75%

11:48 AM, 07-MAY-2024

बेमेतरा जिला वोट प्रतिशत

नवागढ़ विधानसभा – 31.27

बेमेतरा विधानसभा – 31.64

साजा विधानसभा – 27.88

दोपहर 11 बजे की स्तिथि में

11:46 AM, 07-MAY-2024

MLA गुरू खुशवंत साहब ने किया मतदान

MLA गुरू खुशवंत साहब ने किया मतदान
गृहग्राम भंडारपुरी में आरंग MLA गुरू खुशवंत साहब ने किया मतदान, मतदान के महापर्व में मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील।
11:43 AM, 07-MAY-2024

शेराडाँड़ मतदान केंद्र में कुल पांच मतदाता

शेराडाँड़ मतदान केंद्र में पांच मतदाता
कोरिया जिले के शेराडाँड़ मतदान केंद्र क्रमांक 143 में जहाँ 3 पुरुष 2 महिला यानी कुल 5 मतदाता हैं। आज सुबह 9 बजे के पूर्व ही प्रदेश का एकमात्र शतप्रतिशत मतदान कराने वाला मतदान केंद्र बना।
11:38 AM, 07-MAY-2024
भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने किया मतदान
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू ने जिला मुंगेली में अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया।
11:30 AM, 07-MAY-2024

विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया।

विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया
रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने मतदान किया।
11:28 AM, 07-MAY-2024

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने किया मतदान

जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान किया।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button