मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

Nirmla Sapre Join BJP: कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री के समक्ष राहतगढ़ में ली सदस्यता

Nirmla Sapre Join BJP: कांग्रेस से विधायक चुनी गईं निर्मला सप्रे ने राहतगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली. विधानसभा चुनाव में निर्मला सप्रे ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और दो बार के विधायक महेश राय को 6000 से ज्यादा वोटों से हराया था.

सागर/बीना, Nirmla Sapre Join BJP: कांग्रेस से विधायक चुनी गईं निर्मला सप्रे ने राहतगढ़ में मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के दौरान भारतीय जनता पार्टी की शपथ ली. विधानसभा चुनाव में Nirmla Sapre Join BJP ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और दो बार के विधायक महेश राय को 6000 से ज्यादा वोटों से हराया था. जिले की आठ विधानसभा सीटों में से एकमात्र विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी निर्वाचित हुए थे |

इस मामले में विधायक निर्मला सप्रे का कहना है कि कुछ दिन पहले मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिलाओं के सम्मान में कुछ गलत बात कही थी। मैं भी आरक्षित वर्ग से महिला विधायक हूं और उसे बात से मुझे बहुत ठेस लगी इसलिए मैंने भाजपा को चुना यहां महिलाओं का सम्मान है।

लोकसभा चुनाव के दौरान एक और बड़ा झटका कांग्रेस को बीना से लगा है

बीना विधानसभा क्षेत्र से विधायक रही निर्मला ने सभी को चौंकाते हुए मुख्यमंत्री, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्‍यता ली। निर्मला ने दूसरी बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था । पहले चुनाव में वह भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी महेश राय से हारी थी। 10 साल बाद फिर उनका मुकाबला भाजपा प्रत्याशी महेश राय से हुआ। इसमें उन्हें जीत मिली।

गोपनीय रही चर्चा, सब चौंके

निर्मला सप्रे के अचानक भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने से भाजपा नेताओं सहित कांग्रेस के नेता भी आश्चर्यचकित रह गए। रविवार सुबह तक निर्मला सप्रे के भाजपा में जाने की खबर ना तो स्थानीय पदाधिकारी को थी और ना ही कांग्रेस नेताओं को।

सीएम की सभा के दौरान ही एकाएक सभी को जानकारी मिली

माना जा रहा है कि इस उथल-पुथल में बड़ी भूमिका खुरई से पूर्व विधायक अरुणोदय चौबे तथा मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की हो सकती है।कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने के साथी यह भी लगभग तय हो गया कि बीना विधानसभा क्षेत्र में एक बार फिर चुनाव होगा। भाजपा जिला अध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने विधायक निर्मला सप्रे के भाजपा में शामिल होने के निर्णय का स्वागत किया। उन्‍होंने कहा कि अब बीना क्षेत्र का विकास और अधिक गति से होगा। वहीं ग्रामीण कांग्रेस जिला अध्यक्ष सागर डॉ आनंद अहिरवार ने इस पर हैरत जताई है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button