मध्य प्रदेश

Morena Suicide News: DSP के गनर ने गोली मारकर की आत्महत्या, सरकारी आवास में मिला शव

Morena Suicide News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीएसपी मुख्यालय के गनर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीएसपी हेडक्‍वार्टर के गनर का नाम विक्रम परमार है। विक्रम परमार सरकारी क्वार्टर में रहता था। घटना मंंगलवार देर रात की बताई गई है।

मुरैना,Morena Suicide News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र में डीएसपी मुख्यालय के गनर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार डीएसपी हेडक्‍वार्टर के गनर का नाम विक्रम परमार है। विक्रम परमार सरकारी क्वार्टर में रहता था। घटना मंंगलवार देर रात की बताई गई है।

खुद को गोली मारने के बाद विक्रम का शव उनके सरकारी आवास पर मिला (Morena Suicide News)

एक अन्य जानकारी के मुताबिक, गनर द्वारा खुद को गोली मारने के बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पता चला है कि विक्रम मूल रूप से राजस्थान के वैपुरा बारी बसेरी का रहने वाला है। उनके रिश्तेदार वर्तमान में गढ़ाईपुरा, विजय नगर, ग्वालियर में रहते हैं। विक्रम अपनी पत्नी, 16 साल की बेटी और 10 साल के बेटे के साथ मुरैना के सरकारी आवास में रहता था।पुलिस आत्‍महत्‍या के कारणों की तलाश में जुटी है। यह भी पता चला है कि उनके एक पैर में फ्रैक्‍चर के बाद भी वे काम रहे थे। पारिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है। सभी पहलुओं पर पुलिस जांच कर रही है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button