National Sports Day: राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार समारोह, सीएम साय ने प्रतिभावान खिलाड़ियों को किया सम्मानित

National Sports Day :राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार को खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पं. में हुआ...

रायपुर,National Sports Day:  राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार को खेल अलंकरण समारोह का आयोजन किया जा रहा है. पं. में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय सभागार में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 के लिए 97 पुरस्कृत खिलाड़ियों को 76 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। वहीं, 502 पदक विजेता खिलाड़ियों के बैंक खाते में 60.33 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए. इस तरह खिलाड़ियों को कुल एक करोड़ 36 लाख 33 हजार रुपये दिए गए.कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डा. रमन सिंह ने की। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा व खेल मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए।

2021-22 के लिए सम्मान

कार्यक्रम में वर्ष 2021-22 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से छह खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ ही शहीद कौशल यादव पुरस्कार से छह, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से दो, शहीद पंकज विक्रम सम्मान से 11, शहीद विनोद चौबे सम्मान से पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी से 11 खिलाड़ियों का सम्मान हुआ।

2022-23 के लिए सम्मान

वर्ष 2022-23 के लिए शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार से चार खिलाड़ी सम्मानित हुए। शहीद कौशल यादव पुरस्कार से सात, वीर हनुमान सिंह पुरस्कार से एक, शहीद पंकज विक्रम सम्मान से 15, शहीद विनोद चौबे सम्मान से पांच और मुख्यमंत्री ट्राफी से 24 चयनित खिलाड़ियों का सम्मान होगा।

अलग-अलग वर्गों में इनका होगा सम्मान

2021-22 शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार :

शहीद कौशल यादव पुरस्कार :

शहीद विनोद चौबे सम्मान : देवधर ठाकुर और मूलचंद साहू (एथलेटिक्स), राजेश पाटिल (लान टेनिस), चूणामणि ठाकुर (बाक्सिंग), भगवान (कुश्ती)।

शहीद पंकज विक्रम सम्मान : खोगेश्वर बाघ और रुपाली कश्यप (हाकी), पायल सपहा (कुश्ती), श्रुति यादव (शूटिंग), राजकुमार (खो-खो), संदीप वर्मा और सोमिन ठाकुर (टेनिस बाल क्रिकेट), किरण पिस्दा (फुटबाल), आकाश वासवानी (नेटबाल), नीरज साहू (टेनिक्याइट), खुशबू निर्मलकर (कयाकिंग कैनेइंग)।

2022-2023 के लिए इनका सम्मान

शहीद राजीव पांडेय पुरस्कार :

शहीद कौशल यादव पुरस्कार

शहीद पंकज विक्रम सम्मान

दिव्या भारती और सत्येंद्र यादव (कुश्ती), पवन दास और अनन्या दुबे (टेबल टेनिस), सीमा चौटेल और धन सिंह चंद्राकर (वुशु), अंकिता पटेल (खो-खो), वर्षा सोनकर (हाकी), मेघा देशमुख (टेनिस बाल क्रिकेट), सोनिया साहू (फुटबाल), दुर्गेश साहू (कबड्डी), भूमि गुप्ता और रुद्राक्ष साहू (तैराकी), इलिजबेत बेक (साइक्लिंग), आशीष पटेल (व्हीलचेयर फेंसिंग)।

मुख्यमंत्री ट्राफी

Exit mobile version