रायपुर

New Medical Colleges in CG: छत्तीसगढ़ में बनेंगे चार नए मेडिकल कॉलेज, 1020 करोड़ रुपए का ई-टेंडर जारी

New Medical Colleges in CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रगति और सुशासन की यह यात्रा स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी दिखाई दे रही है....

रायपुर,New Medical Colleges in CG: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राज्य के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं. प्रगति और सुशासन की यह यात्रा स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार के रूप में भी दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल. मिलकर स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और नई सुविधाओं के विकास पर विशेष जोर दिया है। इसी बात के मद्देनजर मुख्यमंत्री साय की पहल और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में राज्य के चार नवीन मेडिकल कालेजों के भवन के लिए निविदा जारी कर दी गई है।

New Medical Colleges in CG: राज्य में जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और दंतेवाड़ा के गीदम में चार नवीन मेडिकल कालेज बनेंगे

इनकी प्लानिंग, डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग और निर्माण कार्य के लिए 1020.60 करोड़ रूपए का प्रावधान रखा गया है। 11 अक्टूबर से बिड डाक्यूमेंट आनलाइन उपलब्ध होंगे तथा इन्हें जमा करने की अंतिम तारीख 7 नवंबर होगी।ई- टेंडर जारी होने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा है कि उनकी पहली प्राथमिकता राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का इजाफा करना है ताकि राज्य के युवाओं के साथ ही प्रत्येक वर्ग के लोगों को ज्यादा से ज्यादा लाभ मिल सके और स्थानीय लोगों को इलाज के लिए बेहतर संसाधन उपलब्ध हो सके।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button