Ram Navami 2024 Celebration: राम नाम के जयकारों से गूंजा बिलासा नगर, जुलूस में बंगाल के छऊ नृत्य ने समां बांधा

जुलूस को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। रास्ते में लोगों ने खूब वीडियो और तस्वीरें लीं. इसे मोबाइल से सीधे अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर भेजकर वायरल कर दिया।

बिलासपुर, Ram Navami 2024 Celebration: रामनवमी पर बुधवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर से भव्य झांकी के साथ जुलूस ने नगर भ्रमण किया। प्रमुख चौक-चौराहों पर राम भक्तों ने जुलूस का जोरदार स्वागत किया. बंगाल के छऊ नृत्य ने सबका मन मोह लिया। कलश यात्रा में 108 महिलाएं और पंथी, करमा, सुआ, ददरिया नृत्य के साथ भजन मंडली शामिल थी।

हर साल रामनवमी के शुभ अवसर पर सिम्स चौक स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर से जुलूस निकलता है

इस साल यह 51वां साल था. सुबह साढ़े पांच बजे मंदिर में मंगला आरती हुई। इसी क्रम में सुबह शाही आरती के बाद दोपहर 12 बजे तक मंदिर के कपाट बंद कर दिये गये. शाम 4 बजे 50 झांकियों के साथ शाही आरती के बाद जुलूस शुरू हुआ। श्री लक्ष्मी वेंकटेश मंदिर, गोलबाजार, सिटी कोतवाली, जूना बिलासपुर, गांधी चौक, शिव टॉकीज चौक, पुराना बस स्टैंड, अग्रसेन चौक, पुलिस ग्राउंड, मिशन हॉस्पिटल रोड होते हुए।रोड से होते हुए लखीराम आडिटोरियम में संपन्न हुआ। नगर भ्रमण में कुल सवा पांच घंटे का वक्त लगा। इस बीच रास्तेभर में भक्तों में प्रभु श्री राम के लिए खुशी देखते बन रही थी। विशेष रूप से रजनीगंधा, गुलाब, गेंदा, कमल सहित 21 प्रकार के फूलों से रामलला का स्वागत अभिनंदन हुआ। झांकी में भगवान का आसन, सिंहासन, धनुष-बाण, मुकुट, गुलाबी वस्त्र खूब आकर्षक लग रहा था।

पांच क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से स्वागत

भगवान प्रभु श्री राम के शोभायात्रा में पूरा दरबार लगा हुआ था। शोभायात्रा का नेतृत्व हनुमानजी की विशाल प्रतिमा सबसे आगे चल रही थी। प्रभु श्री राम की भक्ति में पूरा शहर लीन नजर आया। गुलाबी वस्त्र में रामलला ने नगर भ्रमण किया। पांच क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सड़कों व चौक चौराहों में स्वागत हुआ।

हनुमानजी की विशाल प्रतिमा सबसे आगे

घरों व मंदिरों में जले दीपक, हुई आतिशबाजी

रामनवमी पर शहर दीवाली जैसा माहौल नजर आया। घरों व मंदिरों में भक्तों ने पांच-पांच दीपक जलाए। रात को जमकर आतिशबाजी भी हुई। शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने खूब पटाखे जलाए। शोभायात्रा में सभी समाज के लोग अपने आराध्य देव की झांकी निकाली, जो रात नौ बजे मंदिर पहुंचेगी। यहां भगवान की महाआरती और शयन आरती एक साथ हुई। आरती के बाद भक्तों को पंजरी और बूंदी के प्रसाद बांटे गए।

श्रीराम दरबार व अयोध्या मंदिर

शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक झांकी रही। प्रमुख रूप से श्रीराम दरबार, शबरी के राम, अयोध्या के राम, गोस्वामी तुलसीदास, व्यंकटेश भगवान, श्रीराम चरित मानस, बघवा मंदिर, रामेश्वर शिवालय मंदिर सहित अयोध्या राम मंदिर की झांकी ने सभी को खूब आकर्षित किया। गोलबाजार से लेकर गांधी चौक तक भक्तों की भीड़ ऐसी कि देर शाम तक सड़क जाम की स्थिति बनी रही।

शबरी के राम

रेलवे में श्रीराम जानकी विवाह, उमड़ी भक्तों की भीड़

श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में आंध्र विप्र समाज के द्वारा स्टेडियम रोड, राजकिशोर नगर स्थित “श्रीराम भवन” से राम दरबार की मूर्तियां शोभायात्रा के रूप में रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी लेकर आई। दैनिक पूजा के पश्चात श्रीराम जानकी विवाह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसे टी. श्रीनिवास एवं उनकी धर्मपत्नी प्रभावती द्वारा किया गया। शाम को पूजा पश्चात भव्य दिपार्चना का कार्यक्रम किया गया। सुंदरकांड का संगीतमय पाठ भी किया गया। अंत में महामंगल आरती के साथ प्रथम दिवस का कार्यक्रम समाप्त हुआ।

कलश यात्रा

विधायक अमर ने प्रभु के चरणों में अर्पित किए पुष्प

रेलवे कंस्ट्रक्शन कालोनी में आयोजित रामनवमी महोत्सव में पहुंचे नगर विधायक अमर अग्रवाल ने भगवान प्रभु श्रीराम के चरणों में पुष्प अर्पित कर विधिवत पूजन किया। पूजा को आंध्र प्रदेश के राजमंड्री से बीके शर्मा एवं उनके दो शिष्य ने कराया। महोत्सव के अगले दिन 18 अप्रैल की शाम सात बजे से श्री रामचंद्र जी का राज्याभिषेक का कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन 19 अप्रैल को सवेरे भंडारा और शाम को कालोनी में ही एक शोभायात्रा के द्वारा संपन्न किया जाएगा।

इंटरनेट में छाए बिलासपुर के राम

शोभायात्रा को देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त उमड़े। रास्तेभर लोगों ने खूब वीडियो और फोटो खींचे। मोबाइल से सीधे फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को भेजकर वायरल किया। इसमें प्रभु श्रीराम के एक से बढ़कर एक तस्वीरों के साथ बिलासपुर के राम लिखा। वहीं एक कलाकार दिव्या ने अयोध्या के प्रभु श्री राम की मनमोहक तस्वीर बनाकर वायरल किया।
Exit mobile version