भारतमुख्य समाचार
Trending

RBI Gold Reserve: भारत की तिजोरी में वापस लौटा 100 टन सोना, भारत का सोना विदेशों में जमा ही क्यों…

RBI Gold Reserve: आरबीआई ने ब्रिटेन में जमा अपना 100 टन सोना भारत ले आया है. आरबीआई ने ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना देश में...

भारत, RBI Gold Reserve: भारत में सोना सिर्फ सजावट के लिए ही नहीं बल्कि मुश्किल वक्त का साथी भी होता है। किसी देश की ताकत उसके सोने के भंडार से मापी जाती है। इसमें जितना अधिक सोना होगा, यह उतना ही अधिक शक्तिशाली होगा। भारत भी इस दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। पिछले कुछ महीनों में केंद्रीय बैंक आरबीआई ने खूब सोना खरीदा है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पिछले चार महीनों में रिकॉर्ड स्तर पर सोना खरीदा है।

आंकड़ों पर नजर डालें तो आरबीआई ने चार महीने में 24 टन सोना खरीदा है. अब आरबीआई को एक और बड़ी कामयाबी हासिल हुई है. इससे विदेशों में जमा भारतीय सोना वापस आ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन में जमा 100 टन से अधिक सोना (RBI Gold Reserve) भारत वापस लाकर बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन लोगों के मन में सवाल है कि आखिर भारत का सोना विदेशों में क्यों जमा किया गया? ऐसी क्या समस्या थी कि भारत को अपना सोना ब्रिटेन में जमा करना पड़ा? RBI के इस कदम से भारत को कितनी मिलेगी ताकत? सोने की वापसी का क्या होगा असर? आइए इन सभी सवालों के जवाब ढूंढने की कोशिश करते हैं।

भारत आया 100 टन सोना, (RBI Gold Reserve)

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जहां एक ओर जमकर सोना खरीद रहा है, वहीं दूसरी ओर वह विदेशों में जमा अपना सोना भी वापस ला रहा है। इसी कड़ी में आरबीआई ब्रिटेन में जमा अपना 100 टन सोना भारत ले आया है. आरबीआई ने ब्रिटेन से 100 टन से अधिक सोना देश में अपने भंडार में स्थानांतरित किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले महीनों में देश में 100 टन सोना आ सकता है। देश के भीतर सोना जमा करने के तार्किक कारण हैं।

आरबीआई अपने भंडारण में विविधता ला रहा है, जिससे विदेशों में जमा भारतीय सोना स्वदेश लौट रहा है। आंकड़ों की बात करें तो मार्च 2024 के अंत तक आरबीआई के पास 822.1 टन सोना था, जिसमें से 413.8 टन सोना विदेशों में रखा हुआ है। इसमें से 100.3 टन सोना भारत में रखा हुआ है, जबकि 413.8 टन सोना अभी भी विदेश में है। इसके अलावा भारत में नोट जारी करने के लिए 308 टन सोना रखा हुआ है. पिछले वित्त वर्ष की तुलना में आरबीआई ने अपने सोने के भंडारण में 27.5 टन सोना जोड़ा है।

Related Articles

Back to top button