आईपीएल 2024क्रिकेट
Trending

Saurabh Ganguly on Hardik Pandya: जब दर्शकों ने हार्दिक को हूट किया तो निराश हो गए सौरव गांगुली, मीडिया के सामने आकर दिया ऐसा बयान

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की आलोचना करने वाले प्रशंसकों की आलोचना करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी की गलती नहीं है कि उनकी जगह उनके पसंदीदा रोहित शर्मा को लिया गया है

मुंबई,Saurabh Ganguly on Hardik Pandya: भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने शनिवार को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या की आलोचना करने वाले प्रशंसकों की आलोचना करते हुए कहा कि यह खिलाड़ी की गलती नहीं है कि उनकी जगह उनके पसंदीदा रोहित शर्मा को लिया गया है। जब से मुंबई इंडियंस ने घोषणा की है कि पंड्या पांच बार की चैंपियन टीम की कप्तानी करेंगे, तब से उन्हें प्रशंसकों के गुस्से का सामना करना पड़ रहा है। अहमदाबाद में अपनी पिछली फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस के घरेलू मैदान पर मुंबई इंडियंस के कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में उनकी हूटिंग की गयी।

ये है पूरा मामला

बता दें कि ये सिलसिला तब भी जारी रहा जब वो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए हैदराबाद गए थे. 29 वर्षीय खिलाड़ी की तब भी आलोचना की गई जब मुंबई इंडियंस ने सीजन का अपना पहला घरेलू मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला। गांगुली ने शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के ट्रेनिंग सत्र के दौरान कहा, ”मुझे नहीं लगता कि उन्हें हार्दिक पंड्या को हूट करना चाहिए. यह सही नहीं है.” उन्होंने कहा, ”यह सही नहीं है क्योंकि फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बनाया है .उन्हें कप्तान नियुक्त किया है। खेल में ऐसा ही होता है। आप भारत की कप्तानी करें या किसी राज्य की कप्तानी करें या आप अपनी फ्रेंचाइजी की कप्तानी करें, आपको कप्तान नियुक्त किया जाता है। ’’

 

दिल्ली कैपिटल्स के क्रिकेट निदेशक ने कहा, ‘‘उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। निश्चित रूप से रोहित शर्मा को देखें तो वह अलग तरह का खिलाड़ी है। एक कप्तान और एक खिलाड़ी के तौर पर इस फ्रेंचाइजी के लिए उनका प्रदर्शन और भारत के लिए उनका प्रदर्शन एक अलग स्तर पर रहा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह हार्दिक की गलती नहीं है कि उन्हें कप्तान नियुक्त किया गया है। हम सभी को यह समझने की जरूरत है।’’ मुंबई इंडियंस रविवार को यहां दिल्ली कैपिटल्स से भिड़ेगी।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button