धर्म कर्म

Sawan 2024: इस बार सावन में कितने सोमवार होंगे, सटीक तारीख नोट कर लें

Sawan 2024: इस साल सावन का महीना 22 जुलाई, सोमवार से शुरू होगा। पंचांग के अनुसार, सावन महीने में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को...

धर्म कर्म, Sawan 2024:  हर साल भगवान शिव को समर्पित महीना सावन आषाढ़ मास की पूर्णिमा तिथि से शुरू होता है। सावन को श्रावण मास के नाम से भी जाना जाता है। सावन माह में सोमवार व्रत, मंगला गौरी व्रत और सावन शिवरात्रि महत्वपूर्ण दिन माने जाते हैं। सावन सोमवार का व्रत करने से विशेष फल मिलता है। इस साल 2024 में सावन महीने की शुरुआत सोमवार व्रत से होने जा रही है.सावन का समापन भी सोमवार को ही होगा. आइए जानते हैं इस साल सावन महीने में किस दिन कितने सोमवार पड़ रहे हैं और उनकी सही तारीख क्या है। सावन की पहली तिथि कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा होती है। इस साल सावन में 5 सोमवार व्रत आएंगे। पहला सावन सोमवार व्रत 22 जुलाई को रखा जाएगा. वहीं पांचवां और आखिरी सावन सोमवार व्रत 19 अगस्त को रखा जाने वाला है.

  • सावन का पहला सोमवार व्रत – 22 जुलाई, 2024।
  • सावन का दूसरा सोमवार व्रत – 29 जुलाई, 2024।
  • सावन का तीसरा सोमवार व्रत – 5 अगस्त, 2024।
  • सावन का पांचवां सोमवार व्रत – 19 अगस्त, 2024।
  • सावन का चौथा सोमवार व्रत – 12 अगस्त, 2024।

सावन शिवरात्रि 2024

इस बार सावन शिवरात्रि2 अगस्त 2024, शुक्रवार को है। वैदिक कैलेंडर के अनुसार, सावन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 2 अगस्त को दोपहर 3.26 बजे शुरू होगी और 3 अगस्त को दोपहर 3.50 बजे समाप्त होगी। इस तरह सावन शिवरात्रि 2 अगस्त को ही पड़ रही है।

सावन में मंगला गौरी व्रत

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत- 23 जुलाई, 2024।

सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत- 30 जुलाई, 2024।

सावन का तीसरा मंगला गौरी व्रत- 6 अगस्त, 2024।

सावन का चौथा मंगला गौरी व्रत- 13 अगस्त, 2024।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button