राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 May: मेष और कुंभ राशि वालों को शनिवार को धन लाभ, आज का राशिफल में बाकी राशि वाले जानें अपना भविष्य

Aaj Ka Rashifal 18 May: दैनिक राशिफल 18 मई 2024 का संकेत है कि शनिवार को मेष और कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य

राशिफल,Aaj Ka Rashifal 18 May: दैनिक राशिफल 18 मई 2024 का संकेत है कि शनिवार को मेष और कुंभ राशि वालों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी राशि वाले भी जानें अपना भविष्य (Daily Hororscope)

आज का राशिफल मेष राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Aries)

मेष राशि वालों का शनिवार को विलासिता के सामानों पर खर्च होगा। अपने क्रोधी स्वभाव पर अंकुश रखे, लाभ होगा। यात्रा के योग टालें। किसी के दबाव में आ कर फैसले न लें, आजीविका के साधनों को बदलने का निर्णय लेगे, जो लाभकारी होंगे।

Daily Horoscope Aries 18 April
आज का राशिफल मेष राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल वृषभ राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Taurus)

शनिवार 18 मई को वृषभ राशि वालों की प्रियजनों से भेट संभव है। संतान के विवाह संबंधित समस्या का समाधान होगा। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदायक है। धार्मिक कार्यों में सहभगिता होगी। वाहन पर धन खर्च होगा।

Daily Horoscope Taurus
आज का राशिफल शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल मिथुन राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Gemini)

अपने चंचल स्वभाव के कारण नुकसान संभव है। अपने से बड़ों की बातों को सुनें, उनके अनुभव आपके लिए लाभप्रद साबित होंगे। वैवाहिक निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें, व्यापारिक यात्रा संभव है।

ये भी पढ़ेंः

Daily Horoscope Gemini
आज का राशिफल मिथुन राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल कर्क राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Cancer)

नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। शनिवार को व्यापार विस्तार के योग बन रहे हैं। पुराने लेनदेन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे, जिद न करें, कभी-कभी दूसरे को भी मौका देना चाहिए। पारिवारिक कलह संभव है।

Daily Horoscope Cancer
आज का राशिफल कर्क राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल सिंह राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Leo)

रूका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करें। संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। विदेश जाने का मन बना रहे हैं पर अभी विलंब है।

Daily Horoscope Leo
आज का राशिफल सिंह राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल कन्या राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Virgo)

आय में वृद्धि कैसे हो, अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेरबदल हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः
 

Daily Horoscope Virgo
आज का राशिफल कन्या राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल तुला राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Libra)

शनिवार 18 मई को लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रसन्न होगा, पुराने रोग उभर सकते हैं। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखे।

Daily Horoscope Libraआज का राशिफल तुला राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल वृश्चिक राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Scorpio)

मन ही मन कुछ चल रहा है, बेहतर होगा। किसी समझदार से सलाह लें। रोजगार संबंधित समस्या सुलझ सकती है। पिता से विवाद होगा। वाहन पर खर्च होगा। आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी।

Daily Horoscope Scorpio
आज का राशिफल वृश्चिक राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल धनु राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Sagittarius)

कई दिनों से रूके कार्य आज पूरे कर लें, विलंब अच्छी बात नहीं। समाज के कुछ लोगों के कारण आपको समस्या का सामना कर पड़ सकता है। रूका धन आने के आसार नहीं है।

ये भी पढ़ेंः

Daily Horoscope Sagittarius
आज का राशिफल धनु राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल मकर राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Capricorn)

क्रोध उन्नति का शत्रु है। आप में सब कुछ ठीक है पर जब क्रोध आता है तो आपका नियंत्रण खुद पर नहीं रहता। किसी अनजान व्यक्ति को अपने रहस्य न बताएं, नुकसान हो सकता है। अपने खर्चीले स्वभाव पर अंकुश रखें।

Daily Horoscope Capricorn
आज का राशिफल मकर राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल कुंभ राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Aquarius)

पूर्व नियोजित कार्य की रूपरेखा से व्यावसायिक उन्नति होगी। संतान के स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपकी उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

ये भी पढ़ेंःDaily Horoscope Aquarius

आज का राशिफल कुंभ राशि शनिवार 18 मई 2024

आज का राशिफल मीन राशि 18 मई 2024 (Daily Hororscope Pisces)

संतान को शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक और पारिवारिक समस्याओं का सामना किसी संत के के माध्यम से होगा। अपनों से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

Daily Horoscope Pisces
आज का राशिफल मीन राशि शनिवार 18 मई 2024

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button