रायपुर

CM Sai In Jharkhand: सीएम विष्णुदेव साय आज झारखंड दौरे पर, तीन अलग-अलग जनसभाओं को करेंगे संबोधित

CM Sai In Jharkhand: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं. सीएम साय अलग-अलग राज्यो.

रायपुर,CM Sai In Jharkhand: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के सीएम विष्णुदेव साय लगातार अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं. सीएम साय अलग-अलग राज्यों में चुनावी संबोधन कर रहे हैं और जनता से बीजेपी के पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं. इसी सिलसिले में सीएम साय आज झारखंड दौरे पर रहेंगे. सीएम विष्णुदेव साय झारखंड में तीन जनसभाओं को संबोधित करेंगे |

इन जगहों पर सभाओं को संबोधित करेंगे सीएम साय (CM Sai In Jharkhand)यात्रा

तय कार्यक्रम के मुताबिक सीएम विष्णुदेव साय सुबह 8:55 बजे रायपुर सिविल लाइन स्थित हेलीपैड से झारखंड के लिए रवाना होंगे. यहां से वह पश्चिमी सिंहभूम पहुंचेंगे और सुबह 11 बजे मणिपुर मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद सीएम रात 11:50 बजे मणिपुर मैदान से गाताडीह ब्लॉक मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे. सीएम दोपहर 12:50 बजे सिमडेगा जिले के कुरडेग में दूसरी जनसभा को संबोधित करेंगे. दूसरी सभा को संबोधित करने के बाद सीएम साय दोपहर 2.40 बजे गुमला जिले पहुंचेंगे और यहां तीसरी जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम साय तीनों जनसभाओं को संबोधित करने के बाद शाम 5:05 बजे झारखंड से रायपुर वापस लौटेंगे।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button