रायपुर

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री आवास पर जनदर्शन कार्यक्रम आज: सीएम विष्णुदेव साय सुनेंगे आम लोगों की समस्याएं, होगा समाधान

CM Vishnu Deo Sai: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरूवार को जनदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दूसरा जनदर्शन......

 रायपुर,CM Vishnu Deo Sai:  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री निवास में प्रत्येक गुरूवार को जनदर्शन होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज दूसरा जनदर्शन कार्यक्रम है. इस दौरान सीएम विष्णुदेव साय लोगों की समस्याएं सुनेंगे. समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश देंगे। पहले जनदर्शन कार्यक्रम में काशी ठाकुर अपनी बेटी की आंखों के इलाज के लिए मदद मांगने आये थे. मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता के कारण एक सप्ताह के अंदर ही पांच वर्षीय नूतन की आंखों का इलाज हो गया।

CM Vishnu Deo Sai:  पांच वर्षीय नूतन ठाकुर की आंख का इलाज एक सप्ताह के भीतर हो गया है

नूतन की आंख में खेल-खेल में चोट लग गई थी, जिससे रेटिना खराब हो गया था। उसके पिता काशी ठाकुर मुख्यमंत्री निवास में 27 जून को आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के पास पहुंचे और उनसे नूतन की आंख का इलाज करने के लिए सहायता प्रदान करने का आग्रह किया। जिस पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अधिकारियों को नूतन का बेहतर से बेहतर इलाज करने के निर्देश दिए।काशी ठाकुर आज अपनी बेटी को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नूतन को दुलार, नाम पूछा और नूतन को अपना आशीर्वाद प्रदान किए। उन्होंने नूतन से कहा अच्छे से पढ़ाई करना। नूतन ने मुख्यमंत्री को बाल सुलभ सहजता के साथ गुलाब का फूल भेंट किया। काशी ठाकुर भी बेटी के इलाज के लिए मिली त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद देते नहीं थकते।

नूतन के पिता दुर्ग के बोरसीभाटा में रहते हैं

वे माली का काम करते हैं। नूतन का इलाज दुर्गा के शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज में चल रहा था । आंख की स्थिति देखकर डॉक्टरों ने बताया की आंख में कोई इंप्लांट नहीं हो सकता, इसलिए नकली आंख लगानी पड़ेगी। मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर सरकारी खर्च पर नूतन की दाई आंख में पत्थर की आंख लगाइए गई है। नूतन के इलाज के लिए दुर्ग सीएमएचओ द्वारा 25 हजार रुपए की राशि रायपुर के जीईरोड स्थित आर्ट आई सेंटर को उपलब्ध कराई गई। यह प्रोस्थेटिक सेंटर है, जहां कृत्रिम अंग बनाए जाते हैं। यहां नूतन की दाईं आंख में पत्थर की आंख लगाई गई है।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button