भारतमुख्य समाचार
Trending

Hajj Yatra 2024 Death: हज यात्रा के दौरान 1000 से ज्यादा लोगों की मौत पर बड़ा खुलासा, जानकर आपके पैरों तले खिसक जाएगी जमीन…

Hajj Yatra 2024 Death: इस साल भीषण गर्मी के कारण सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान कम से कम 35 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों सहित दुनिया भर के....

इस्लामाबाद, Hajj Yatra 2024 Death: इस साल भीषण गर्मी के कारण सऊदी अरब में हज यात्रा के दौरान कम से कम 35 पाकिस्तानी तीर्थयात्रियों सहित दुनिया भर के 1,000 से अधिक तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। सरकार ने इसकी पुष्टि कर दी है. पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि अत्यधिक गर्मी और खराब मौसम के कारण इस साल हज यात्रा चुनौतीपूर्ण थी, जिसमें तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।सऊदी अरब ने आधिकारिक तौर पर मौतों की जानकारी नहीं दी है, हालांकि उसने सिर्फ रविवार को ही ‘भीषण गर्मी’ से निढाल होने वालों के 2700 से अधिक मामलों की सूचना दी है। सूमरो ने आम नागरिकों से हज यात्रियों की कठिनाइयों के संबंध में सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही पोस्टों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने बताया कि यह वास्तविक नहीं है।

Hajj Yatra 2024 एक हज यात्री ने बताई अपनी कहानी

हज पर जाने वाले ज्यादातर यात्री गरीब गांवों से थे. उन्होंने अपना पूरा जीवन हज के लिए पैसे बचाने में बिताया ताकि एक दिन वह मक्का, सऊदी अरब जाकर हज कर सकें। 70 साल की इफ़ेन्डिया ने हज पर जाने के लिए अपने गहने बेच दिए. पांच बच्चों की मां इफेंदिया के छोटे बेटे सैयद का कहना है कि हज पर जाना उनका सपना था और हज के दौरान ही उनकी मां की मौत हो गई. वह रोते हुए कहते हैं, ‘मेरी मां की मौत ने मुझे तोड़ दिया है।

हज पर जाना मेरी मां का सबसे बड़ा सपना था’

इफेन्दिया विधवा थीं और वो हज वीजा के बजाए टूरिस्ट वीजा पर मक्का पहुंची थीं। वो उन हजारों हाजियों में से एक थी जो इस साल बिना हज परमिट के मक्का के लिए निकले थे। सऊदी अधिकारियों ने इस बार 14 जून को हज की शुरुआत से पहले ही कह दिया था कि बिना हज परमिट के हज करना नियमों का उल्लंघन माना जाएगा और इसके लिए जुर्माना भी लगाए जाने की बात कही गई थी। लेकिन हज परमिट की प्रक्रिया काफी जटिल और महंगी होती है जिस कारण हज के इच्छुक कई लोग बिना हज परमिट के ही मक्का पहुंच गए थे।मिस्र फिलहाल गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है और किसी मिस्रवासी को हज पर जाने के लिए 6,000 डॉलर (5,01,601 रुपये) खर्च करने होते हैं। इफेन्दिया एक स्थानीय ब्रोकर की मदद से हज यात्रा के लिए गई थीं जिसने उनसे हज लागत का आधा पैसा लिया था यानी करीब ढाई लाख। उसने इफेन्दिया के परिवार से वादा किया था कि हज के दौरान उन्हें फाइव स्टार सुविधाएं दी जाएंगी। लेकिन परिवार का कहना है कि ये सब झूठ था।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button