दिल्ली
Trending

International Yoga Day 2024: 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है योग दिवस, क्या है इस साल की थीम?

International Yoga Day 2024: भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में योग के महत्व को समझाने के लिए हर साल 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया...

दिल्ली,International Yoga Day 2024: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yog Day 2024) आने वाला है. यह दिन हर साल 21 जून को मनाया जाता है। ये दिन भारत के लिए बेहद खास है. योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। यहां सदियों से ऋषि-मुनि योगाभ्यास करते आए हैं। लेकिन अब योग भारत से निकलकर दुनिया के तमाम हिस्सों तक पहुंच चुका है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर साल भारत सहित दुनिया भर के कई देशों में मनाया जाता है, जिसका प्रतिनिधित्व भारत करता है।

कैसे हुई योग दिवस को मनाने की शुरुआत

हर साल योग दिवस के लिए अलग-अलग थीम तय की जाती है. वर्ष 2024 का विषय है- ‘स्वयं और समाज के लिए योग’। आपको बता दें कि इस साल भारत समेत पूरी दुनिया में दसवां योग दिवस आयोजित किया जाएगा. इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ और अस्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक करना है।

21 जून की तारीख ही क्‍यों?

योग दिवस मनाने के लिए 21 जून की तारीख ही क्यों चुनी गई? ये सवाल कई लोगों के मन में होगा. योग दिवस की तारीख तय करने के पीछे एक खास वजह है. दरअसल, 21 जून को साल का सबसे लंबा दिन माना जाता है। इसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहा जाता है। इसके बाद सूर्य धीरे-धीरे दक्षिणायन की ओर बढ़ने लगता है। यह दिन योग और आध्यात्म के लिए बेहद खास माना जाता है. यही कारण है कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button