मध्य प्रदेशमुख्य समाचार
Trending

MP Board Result 2024 LIVE: एमपी 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे अब से कुछ ही देर में जारी होंगे, यहां देखें

  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) आज शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं-12वीं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे इसके साथ ही आज शाम सभी छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा.

भोपाल, MP Board Result 2024 LIVE:  मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (एमपी बोर्ड) आज शाम 4 बजे 10वीं और 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित करने जा रहा है। इसके साथ ही आज शाम सभी छात्रों का रिजल्ट का इंतजार खत्म हो जाएगा. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा शाम 4 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए 10वीं-12वीं के नतीजे एक साथ घोषित किए जाएंगे. मालूम हो कि इस साल इन दोनों परीक्षाओं में 17 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था | अगक आप भी 10वीं 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर देख सकते हैं।

माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है

स्कूल शिक्षा विभाग की प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी ने रिजल्ट जारी की है। 10वीं में अनुष्का अग्रवाल ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अनुष्ता को 500 में 495 अंक प्राप्त हुए हैं। वहीं, मैथ्स और साइंस में 100 में से 100 नंबर आए हैं। अगक आप भी 10वीं 12वीं का रिजल्ट देखना चाहते हैं तो दिए गए इस लिंक https://mpresults.nic.in,https://mpbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं।

मौजूद हैं ये अधिकारी

मध्य प्रदेश 10वीं 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है इस अवसर पर स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव रश्मि अरुण शमी लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त शिल्पा गुप्ता और माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव केडी त्रिपाठी उपस्थित हैं।

इन तारीखों में हुई थी परीक्षा

एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी और 12वीं की 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित हुई थी।

 

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button