MP Breaking News: रीवा में कर्ज में डूबा युवक दो बच्चों के साथ नदी में कूदा, दो के शव मिले

MP Breaking News: भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए कर्ज लेना और जिम्मेदारियां बढ़ने पर उसे चुका न पाना कई बार व्यक्ति को आत्महत्या करने पर मजबूर कर देता है....

रीवा,MP Breaking News:  रीवा में कर्ज लेने और न चुका पाने पर एक युवक ने दो बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के नारीबारी में तमसा नदी में पिता-पुत्र के शव मिले। घटना बीते गुरुवार की रात साढ़े नौ बजे सोहागी थाना क्षेत्र के राजापुर पुल पर हुई। पुल पर युवक की बाइक भी मिली। सुनील मांझी 31 पिता राम निहोर मांझी निवासीपैरा टोला छिवलहिया, पुष्पराज मांझी 4 पिता सुनील मांझी के रूप में हुई है। बेटी पुष्पा 5 लापता है।

6 महीने पहले लिया था लोन

राम निहोर ने बताया कि सुनील पेशे से किसान था। उसने परिवार और रिश्तेदारों का समूह बनाया था। इसमें सभी लोग पैसा इकट्‌ठा करते थे। जरूरत पड़ने पर कोई भी लोन ले सकता था। 6 महीने पहले सुनील ने भी समूह से लोन लिया था। इसके अलावा, पिकअप भी खरीदी थी। उसके लोन की किस्त जा रही थी। खबर अपडेट हो रही है..

Exit mobile version