मुख्य समाचारहैदराबाद
Trending

Owaisi on NEET UG Paper Leak: NEET पेपर लीक मामले पर मोदी सरकार पर चौतरफा हमला.. अब ओवैसी ने पूछा, ‘क्या ‘पेपर लीक’ नौकरी न देने का बहाना बन गया है?’..

Owaisi on NEET UG Paper Leak: अब तक इस मामले में 13 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें नीट यूजी परीक्षा में शामिल 5.

हैदराबाद,Owaisi on NEET UG Paper Leak: NEET पर विवाद अभी थमा नहीं था कि अब यूजीसी NAT पर विवाद खड़ा हो गया है. बुधवार रात सरकार ने NAT परीक्षा रद्द कर दी है. जबकि परीक्षा एक दिन पहले ही ली गयी थी. परीक्षा रद्द करने के संबंध में कहा गया है कि भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने सरकार को अनियमितताओं के बारे में सूचित किया था. जिसके बाद परीक्षा को तुरंत रद्द कर दिया गया. (असदुद्दीन ओवैसी ऑन नीट यूजी पेपर लीक) इस मामले पर न सिर्फ छात्र बल्कि विपक्षी नेता भी एनटीए और सरकार पर सवाल उठा रहे हैं. अब इसी कड़ी में असदुद्दीन औवेसी भी शामिल हो गए हैं. उन्होंने कहा है कि जब सरकार एक परीक्षा ढंग से नहीं करवा पा रही है तो फिर देश की सुरक्षा तो उससे भी बड़ा मुद्दा है।

Owaisi on NEET UG Paper Leak नीट यूजी पेपर लीक मामला

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लिमीम (AIMIM) अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोशल मीडिया हेंडल X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “NEET घोटाले के बाद अब UGC-NET परीक्षा भी रद्द कर दी गई है क्योंकि उसका पेपर लीक हो गया था। देश की सुरक्षा बहुत बड़ी बात है, मोदी सरकार तो एक परीक्षा भी ठीक से नहीं करा पा रही है।” उन्होंने आगे लिखा,”पिछले पांच सालों में 15 राज्यों में 41 पेपर लीक हुए। कुल 1।4 करोड़ नौजवानों को ये परीक्षाएं लिखनी/देनी थीं, उनके मुस्तक़बिल (फ्यूचर) के साथ निहायत घिनौना मज़ाक़ किया गया।”

नौकरी ना देने का बहाना?

ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए आगे कहा,”क्या “पेपर लीक” नौकरी न देने का बहाना बन गया है? जब पेपर रद्द किया जाता है तो नौजवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया जाता है। उन्हें ये तक पता नहीं होता कि इम्तेहान फिर कब करवाया जाएगा, या करवाया जाएगा भी या नहीं।10 लाख के क़रीब लोगों ने UGC-NET लिखा था। क्या उनसे माफ़ी मांगी जाएगी? क्या उन्हें मुआवज़ा दिया जाएगा? मुस्तक़बिल में पेपर लीक न हों उसके लिए सरकार क्या क़दम उठा रही है?”

क्या हुई कार्रवाई?

बता दें कि नीट की परीक्षा में घोटाले को लेकर गिरफ्तार किए गए छात्रों में से एक अनुराग यादव ने कबूल कर लिया है कि उसे परीक्षा से एक दिन पहले ही पेपर मिल गया था और वही पेपर एग्जाम में भी आया था। इस मामले में एक मंत्री जी के शामिल होने की भी बात कही जा रही है। (Asaduddin Owaisi on NEET UG paper leak) मंत्री जी को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने ही पटना में एक एक बंगले के अंदर अनुराग यादव, उसकी मां और कुछ अन्य साथियों के रहने का बंदोबस्त किया था। अब तक इस मामले में 13 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें नीट यूजी परीक्षा में शामिल 5 अभ्यर्थी भी हैं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button