राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 May: 9 मई को मेष से लेकर मीन राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 9 May: क्या आप भी अपने कल के बारे में जानना चाहते हैं? आपका आने वाला दिन कैसा रहेगा? आप किन-किन उपायों को अपना सकते हैं?......

राशिफल,Aaj Ka Rashifal 9 May:  क्या आप भी अपने कल के बारे में जानना चाहते हैं? (Aaj Ka Rashifal 9 May) आपका आने वाला दिन कैसा रहेगा? आप किन-किन उपायों को अपना सकते हैं? किस राशि के लिए कौन सा उपाय करना उत्तम रहेगा? इन सबके बारे में ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 9 मई 2024 के राशिफल में बताया है। आइए बृहस्पतिवार का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

धैर्यशीलता बनाए रखें। परिवार का साथ मिलेगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान सम्मान की वृद्धि होगी। घर-परिवार में माहौल ठीक रहेगा। सुबह हनुमान चालीसा पढ़ें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी खिला दें।

Daily Horoscope Aries 18 April

वृषभ राशि 

मन परेशान रह सकता है। कोई पुराना दुश्मन आपका पीछा कर सकता है। स्थान परिवर्तन के योग हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

Daily Horoscope Taurus

मिथुन राशि

मन में निराशा व असंतोष हो सकता है। किसी बड़े व्यक्ति से भेंट हो सकती है और लाभ हो सकता है। शिक्षण के कार्यों में सफलता मिलेगी। गाय को हरा चारा खिला दें। घायल गाय का उपचार करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

Daily Horoscope Gemini

कर्क राशि

मन प्रफुल्लित रहेगा और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर रखें ताकि बिना वजह के उलझन से मुक्ति मिले। सुबह बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। घायल गाय का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

Daily Horoscope Cancer

सिंह राशि

माता पिता का साथ मिलेगा।  संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है। सुबह हल्दी व चावल डालकर सूर्य को जल दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें।

Daily Horoscope Leo

कन्या राशि

आत्मविश्वास की कमी रहेगी। कोई भी फैसला लेने से पहले एक बार विचार करें। भावनाओं पर नियंत्रण रखें। बिना वजह किसी की गवाही न दें। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं।  माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Daily Horoscope Virgo

तुला राशि

कारोबार में बदलाव की संभावना है। अगर आप शोध में रुचि रखते हैं तो आपको सुखद परिणाम मिल सकते हैं। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें। किसी गरीब को सफेद वस्त्र दान करें।

Daily Horoscope Libra

वृश्चिक राशि

आत्मविश्वास भरपूर्ण रहेगा परंतु मन में उतार-चढ़ाव भी रहेंगे। अध्यात्म के प्रति रुझान रहेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदर को केला अथवा गुड़ चना खिला दें।

Daily Horoscope Scorpio

धनु राशि

नौकरी में अफसर से सद्भाव बनाए रखें। तरक्की का अवसर मिल सकता है । परिवार में शांति का परिचय दें और वाद विवाद में न फंसे।  आय से अधिक खर्च हो सकते हैं इसलिए मन व्यथित न करें।  सुबह गाय को भोजन करा दें और घायल गाय का उपचार करा दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Daily Horoscope Sagittarius

मकर राशि

कारोबार में व्यस्तता बढ़ेगी। परिश्रम अधिक रहेगा। अपनी बुद्धि को ज्यादा तार्किक न करें अन्यथा बिना वजह कई मामलों में दुख होगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है और रहन-सहन से संबंधित सामग्री खरीद सकते हैं। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें।

Daily Horoscope Capricorn

कुंभ राशि

आत्मविश्वास भरपूर रहेगा परंतु अति उत्साह से बचें। क्रोध में बिना वजह के आवेग से दूर रहे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। सुबह घायल कुत्ते का उपचार करा दें और भोजन भी करा दें।

Daily Horoscope Aquarius

मीन राशि

शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। जीवनसाथी के साथ एक लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। खर्चों में अधिकता रहेगी।  कुटुंब में परिवार के लोगों के साथ कोई धार्मिक आयोजन कर सकते हैं।  माता-पिता का साथ बना रहेगा। सुबह गाय को भोजन करा दें और बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

Daily Horoscope Pisces

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button