जशपुर

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी पहुंचे बगिया शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में होंगे शामिल….

CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया पहुंचे, इस दौरान हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया.....

जशपुर,CM Vishnu Deo Sai: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बगिया पहुंचे, इस दौरान हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया. स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव परदेशी और अन्य विभागीय अधिकारियों ने भी उनका स्वागत किया.

CM Vishnu Deo Sai: माँ के नाम पर एक पौधा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत

अपनी माँ के सम्मान में अपनी जन्मस्थली बगिया में पौधारोपण किया। उन्होंने राजकीय हाईस्कूल बगिया परिसर में रूद्राक्ष का पौधा रोपा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत लगाए गए पौधे मां और जन्मभूमि के रिश्ते को नई पहचान देंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय यहां राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में शामिल होने पहुंचे थे. इस अवसर पर उनकी पत्नी कौशल्या देवी साई ने भी रूद्राक्ष का पौधा लगाया।रोपा हुआ. प्रदेश के वित्त मंत्री और जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने आंवला का पौधा लगाया।मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि मां का रिश्ता अनमोल है। जिस प्रकार माँ हमें जीवन देती है और हमारा पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार प्रकृति भी हमारे लिए जीवनदायिनी है। इसका संरक्षण एवं संवर्धन हमारी जिम्मेदारी है। हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए इस अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देना चाहिए।

इस दौरान उन्होंने सभी से “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पेड़ लगाने का आग्रह किया। उन्होंने सभी से पौधों के संरक्षण का संकल्प लेने को भी कहा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाएं। अपने घर, आस-पास के इलाकों, गांवों-शहरों और जंगलों को खूब हरा-भरा बनाएं।

Pooja Singh

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। झूठे पर प्रहार, सच्चे की यार हूं।" (पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर).

Related Articles

Back to top button